मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के झिंगुरा रेलवे क्रासिंग के पास बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवती की मौत हो गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में भेज दिया है। क्षेत्र के झिंगुरा रेलवे क्रासिंग के पास रात लगभग आठ बजे एक 19 वर्षीय ट्रेन की चपेट में आ गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवती को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवती के पास कोई कागजात नहीं मिले है। जिससे उसकी पहचान हो सकें। पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.