डीएससी के चक्कर में निरस्त हो गए 10 करोड़ के 88 टेंडर
मुजफ्फर नगर, जून 20 -- मुजफ्फरनगर नगर पालिका में डीएससी के चक्कर में करीब दस करोड़ के 88 टेंडर निरस्त हो गए हैं। ये सभी टेंडरों पर तत्कालीन ईओ के डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट के हैं। ऐसे में नाला सफाई और निर्माणों के टेंडर में पेंच फंस गया है। 18 जून को नाला सफाई के नौ टेंडर और 22 जून को निर्माण कार्यों के 79 टेंडर को खोला जाना था, लेकिन उक्त सभी टेंडरों को निरस्त कर दिया है।
तत्कालीन ईओ और डीएससी की समस्या तत्कालीन ईओ डा. प्रज्ञा सिंह और सहायक अभियंता निर्माण के डीएससी को लगाकर गत 8 जून, 12 जून, 18 जून और 22 जून के लिए निविदा डाली गई है। दोनों अधिकारियों की डीएससी से ही उक्त टेंडरों को खोलने का प्रावधान है। दोनों में एक भी अधिकारी के सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण पोर्टल निविदा की तकनीकी बिड नहीं खोल सकता है। गत 15 जून को डा. प्रज्ञा सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.