डीएसबी में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू
हल्द्वानी, जुलाई 17 -- भानु जोशी नैनीताल l कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित वाणिज्य विभाग में शुक्रवार से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई। प्रथम मेरिट में 114 छात्र छात्राओं को दिया जाएगा प्रवेश l वाणिज्य विभाग के डॉ. विनोद जोशी ने बताया कि प्रवेश की पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इसके अनुसार 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ही पहले चरण में प्रवेश दिया जाएगा। सभी आवेदकों को मेरिट सूची ई-मेल के माध्यम से भेज दी गई है। शुक्रवार को परिसर में दोपहर 2 बजे तक प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जाएगी प्रथम मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को प्रवेश लेने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.