नैनीताल, जुलाई 14 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर में छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं के विकास और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को कुलपति को ज्ञापन सौंपा।छात्रसंघ अध्यक्ष उत्कर्ष बिष्ट के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में परिसर में खेल मैदान के विकास, स्मार्ट बोर्ड की स्थापना, ई-लाइब्रेरी, खेल सामग्री की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल, शौचालय व्यवस्था, परिसर के सौंदर्यीकरण तथा नियमित साफ-सफाई की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय वातावरण मिलेगा, जिससे उनके सर्वांगीण विकास में मदद होगी। इस छात्रसंघ उपसचिव चेतन बिष्ट, जयवर्धन, अतुल रावत, गौरव भट्ट आदि मौजूद रहे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...