हल्द्वानी, मई 29 -- नैनीताल l प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत डीएसबी परिसर में युवाओं के लिए समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण" विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। मुख्य वक्ता डॉ. प्रीति बोरा ने बताया कि आज जब फास्ट फूड और पैकेज्ड खाने का चलन बढ़ रहा है, भारत के घरों में एक चुपचाप क्रांति लौट रही है। पोषण विशेषज्ञ और बुजुर्ग अब एक ही बात दोहरा रहे हैं l सिज़नल खाना खाओ, पारंपरिक तरीके से पकाओ, और ट्रेडिशनल फूल को थाली में वापस लाओ। उन्होंने कहा कि गर्मी में लौकी-तोरई, बरसात में मक्का-ज्वार और सर्दी में बाजरा-साग खाने से शरीर को उस मौसम की ज़रूरत का पूरा पोषण मिलता है। ये खाद्य पदार्थ नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर हैं और लोकल मंडी में हमेशा अवेलेबल होते हैं। धीमी आंच पर मिट्टी की हांडी में दाल, ल...