नैनीताल, मार्च 27 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर में पीएम ऊषा मेरू के तहत दो दिवसीय लाइफ स्किल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व विकास और जीवन कौशलों को सुदृढ़ करना है। मुख्य अतिथि बीडी पांडे जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में शांत एवं संयमित रहना जरूरी है। मुख्य वक्ता चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट अपर्णा आनंद ने व्यक्तित्व विकास और प्रभावी सार्वजनिक वक्ता बनने के गुर सिखाए। संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। इस दौरान प्रो. सुषमा टम्टा, डॉ. नीलू, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. हेम जोशी, डॉ. प्रभा पंत, डॉ. दिव्या पांगती आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.