नैनीताल, सितम्बर 26 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर स्थित समाजशास्त्र विभाग की ओर से पांच और छह अक्तूबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. दीपक पालीवाल ने बताया कि 'स्टैटिस्टिकल एनालिसिस यूजिंग जामोवी' विषय पर आधारित कार्यशाला में प्रतिभागियों को शोध, शिक्षण और आंकड़ों के विश्लेषण में उपयोग होने वाले जामोवी सॉफ्टवेयर के व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ सांख्यिकीय विश्लेषण की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। शोधार्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 200 रुपये और संकाय सदस्यों के लिए एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन समाजशास्त्र विभाग, डीएसबी परिसर में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...