डीएसबी में मिशन ग्रीन के तहत बेडू, देवदार, तेजपत्ता के पौधे लगाए
नैनीताल, अगस्त 14 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से चलाए जा रहे मिशन ग्रीन अभियान के तहत शुक्रवार को परिसर में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग के एलुमनी डॉ. पंकज साह, विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने बेडू, देवदार और तेजपत्ता के पौधे रोपे। हरिओम ने कहा कि धरा को स्वस्थ रखने में हमारा सबसे बड़ा योगदान पौधारोपण ही है। डॉ. पंकज साह ने कहा कि पौधारोपण जीवन का सबसे बेहतरीन कार्य है, इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा। प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि सावन का महीना प्रकृति को समर्पित है और यह हमें प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। कार्यक्रम के लिए पौधे वन क्षेत्रीय अधिकारी आनंद लाल आर्य ने उपलब्ध कराए। पौधरोपण में डॉ. नवीन पांडे, मोहित खाती, लीला, विशाल, भवेश सिंह सौंटियाल, वसुंधरा, शीतल, भावना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.