नैनीताल, जुलाई 23 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विभिन्न संकायों में दाखिले के लिए गुरुवार को छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। प्रवेश सेल ने विज्ञान संकाय में बीएससी गणित और बीएससी बायो वर्ग की दूसरी मेरिट सूची जारी की।प्रवेश प्रभारी डॉ. सोहेल ने बताया कि कि जिन भी छात्र-छात्राओं का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में है, वे सभी 27 जुलाई तक अपनी काउंसलिंग और दाखिले की सभी औपचारिकताएं अनिवार्य रूप से पूरी कर लें। डॉ. सोहेल ने यह भी बताया कि पहली मेरिट सूची के तहत बीएससी गणित वर्ग में 46 और बायो वर्ग में 20 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की। यह भी पढ़ें- Lucknow News: केकेसी में बीए, बीकॉम और बीएससी की मेरिट जारी, प्रवेश आज से कला वर्ग की प्रवेश समन्वयक डॉ. छवि आर्या ने बताया कि बीए प्...