नैनीताल, सितम्बर 30 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के वाणिज्य विभाग में डॉ. पंकज भट्ट असिस्टेंट प्रोफेसर (गेस्ट फैकल्टी) नियुक्त हुए हैं। उत्कृष्ट अकादमिक रिकॉर्ड, शोध पत्रों और अध्यापन अनुभव के आधार पर हुए इस चयन से परिसर में हर्ष है। संकाय सदस्यों व अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। डॉ. भट्ट ने आभार व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध के लिए समर्पित रहने की बात कही। यह भी पढ़ें- डीएसबी के शोधार्थियों को पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम पुरस्कार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...