नैनीताल, मई 12 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के छात्र-छात्राओं के लिए गुरुवार को सेल्फ मेकअप, हेयर स्टाइल और पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का आयोजन लैक्मे एकेडमी एप्टेक की ओर से किया जा रहा है।कार्यशाला में छात्रों को सेल्फ मेकअप, स्किन केयर, हेयर स्टाइलिंग और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही ब्यूटी पार्लर व्यवसाय प्रबंधन की भी जानकारी दी जाएगी। लैक्मे एकेडमी एप्टेक की मेकअप आर्टिस्ट बबीता ने बताया कि छात्रों को बेदाग और प्रोफेशनल लुक पाने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप मेकअप तकनीकें सिखाई जाएंगी। साथ ही हर अवसर के लिए आसान और ट्रेंडी हेयर स्टाइल बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, कम्...