नैनीताल, सितम्बर 25 -- नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में आज शुक्रवार सुबह 11 बजे से छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है| अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (छात्रा), सचिव, संयुक्त सचिव (छात्रा), कोषाध्यक्ष (छात्रा), सांस्कृतिक सचिव, विवि प्रतिनिधि समेत कुल 13 पदों पर चुनाव होना है| इन पदों के लिए बीते गुरुवार को 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र ख़रीदे| आज दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी नामांकन करा सकेंगे| अध्यक्ष के लिए 3, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए एक, छात्र उपाध्यक्ष के लिए तीन, सचिव के लिए एक, संयुक्त सचिव के लिए तीन, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन, विवि प्रतिनिधि पद के लिए दो नामांकन पत्र ख़रीदे गए हैं| यह भी पढ़ें- Nainital News: डीएसबी में 13 पदों के लिए 23 नामांकन पत्र बिके यह भी पढ़ें- Almora News: रानीखेत में अध्यक्ष प...