नैनीताल, अगस्त 4 -- नैनीताल l डीएसबी परिसर में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू हो गया है। परिसर प्रशासन ने तीन मेरिट सूचियों के तहत प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब "ओपन टू ऑल" श्रेणी में आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीए प्रवेश प्रभारी डॉ. डीएस परिहार ने बताया कि बची हुई सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा पुनः पंजीकरण और प्रवेश पोर्टल खोल दिया गया है। इच्छुक छात्र 10 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। तय तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और उसके आधार पर आगे की मेरिट जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि ओपन टू ऑल प्रक्रिया से उन छात्रों को भी मौका मिलेगा जो किसी कारण से पहले पंजीकरण नहीं करवा पाए थे या जिनका नाम पिछली मेरिट सूचियों में नहीं आ सका था। यह भी पढ़ें- मिशन एडमिशन : डीयू में मिड एंट्री से दाखिले के ...