नैनीताल, जून 9 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के राजनीति विज्ञान विभाग में मंगलवार एमए छठे सेमेस्टर के छात्रों का विदाई समारोह मनाया गया। परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं।प्रो. शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सफल कॅरियर की कामना की। समारोह में जूनियर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गीत, नृत्य और कविता पाठ ने सभी का मन मोह लिया। वहीं, विदा हो रहे छात्रों ने विभाग में बिताए पलों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। इस दौरान डॉ. हृदयेश शर्मा, डॉ. भूमिका प्रसाद, डॉ. पंकज नेगी, डॉ....