डीएसबी में ई-मेल की गड़बड़ी से अटकी छात्रों की काउंसलिंग
नैनीताल, जुलाई 24 -- नैनीताल, संवाददाता l शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हो चुकी है, लेकिन ऑनलाइन काउंसलिंग में आई तकनीकी खामी सैकड़ों छात्रों के भविष्य पर भारी पड़ रही है। आवेदन फॉर्म में गलत ई-मेल आईडी दर्ज होने के कारण छात्र मेरिट सूची, काउंसिलिंग लिंक और पासवर्ड प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, जिससे वे काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। डीएसबी परिसर के बीबीए विभाग में 120 सीटों के लिए 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। प्रवेश मेरिट के आधार पर ऑनलाइन काउंसिलिंग के जरिए होना है। विभाग की ओर से छात्रों को उनके पंजीकृत ई-मेल पर ही काउंसलिंग का लिंक, समय और लॉग इन पासवर्ड भेजा जा रहा है। कई छात्रों ने फॉर्म भरते समय जल्दबाजी या टाइपिंग त्रुटि के चलते गलत ई-मेल आईडी दर्ज कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.