नैनीताल, जुलाई 19 -- नैनीताल l डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा 'मिशन ग्रीन' के अंतर्गत रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की एलुमनी एवं प्रसिद्ध एस्ट्रो टेरोलॉजिस्ट नंदिता पांडे ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। नंदिता पांडे ने बुरांस, बांज, देवदार और पदम के पौधे रोपे। उल्लेखनीय है कि नंदिता पांडे एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक, सलाहकार और प्रेरक वक्ता हैं। उन्होंने 1994 में कुमाऊं विश्वविद्यालय से एमएससी जियोलॉजी में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की थी। इस अवसर पर नंदिता पांडे ने कहा, "प्रकृति का हरित होना हम सबको जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करेगा। पौधे उत्सर्जित कार्बन का अवशोषण करते हैं, इसलिए पौधारोपण जीवन का श्रेष्ठ कार्य है।" विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा, "पौधे लगाना युवाओं...