डीएसबी परिसर में स्थापित होगा 'वेलबीइंग सेंटर'
नैनीताल, अगस्त 11 -- नैनीताल, संवाददाता। महिलाओं और जन समुदाय के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूती देने के लिए डीएसबी परिसर के माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र में जल्द ही 'वेलबीइंग सेंटर' की स्थापना की जाएगी। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य परामर्श विषय पर छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किया जाएगा।महिला अध्ययन केंद्र की संस्थापक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने बताया, कि इस कोर्स को खास तौर पर महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें मानसिक स्वास्थ्य की बुनियादी समझ के साथ काउंसलिंग की व्यावहारिक तकनीकें सिखाई जाएंगी। कोर्स में तनाव प्रबंधन और भावनात्मक संतुलन, घरेलू हिंसा से जुड़े मुद्दे और हस्तक्षेप, कॅरियर दबाव और कार्य-जीवन संतुलन, समुदाय स्तर पर कल्याणकारी कार्यक्रम व काउंसलिंग आदि को शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- पंजाब में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.