डीएसबी परिसर में शोधार्थी सोनी ने दी पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा
नैनीताल, अक्टूबर 7 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग की शोधार्थी सोनी जोशी ने बुधवार को पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा दी। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुई। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ गुजरात की डीन प्रो. भावना पाठक ने बाह्य विशेषज्ञ के रूप में परीक्षा ली। शोधार्थी सोनी जोशी ने डॉ. ऋचा पुनेठा के निर्देशन में 'फिनोलॉजी, एपिकल डोमिनेशन एंड क्लोनल ग्रोथ हैबिट इन सम स्पीशीज ऑफ इक्विसेटम' विषय पर शोध कार्य पूरा किया है। परीक्षा का संचालन विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने किया। इस दौरान प्रो. किरण बर्गली, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोधियाल, प्रो. अनिल बिष्ट, डॉ. प्रभा पंत, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. हेम जोशी, डॉ. हिमानी कार्की, विशाल बिष्ट आदि रहे। यह भी पढ़ें- शोध छात्र डॉ. तनय का वैज्ञानिक सलाहकार पद पर चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.