नैनीताल, अगस्त 29 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय में पुस्तक वितरण शुरू होने के बाद शनिवार को पुस्तकालय में छात्रों की लंबी कतार लगी रही। परिचय पत्र और पुस्तकालय कार्ड बनने के बाद छात्रों को उनकी जरूरत के अनुसार पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। पुस्तकालय प्रभारी प्रो. नीलू लोधियाल ने बताया कि जिन छात्रों के पुस्तकालय कार्ड बन चुके हैं, उन्हें पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है। सभी विभागों के छात्रों के लिए पिछले सोमवार से पुस्तक वितरण शुरू कर दिया गया था। छात्रों को पुस्तक वितरण के समय की जानकारी व्हाट्सएप समूह और सूचना पट के माध्यम से दी गई है, जिससे वे निर्धारित समय पर पहुंचकर पुस्तकें प्राप्त कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...