नैनीताल, मार्च 18 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में यूजीसी मानकों के उल्लंघन और शैक्षणिक अनियमितताओं की शिकायतों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कुलपति प्रो. डीएस रावत के कड़े रुख के बाद, कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने सभी संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए हैं।लंबे समय से परिसर के विभिन्न विभागों में कक्षाओं के संचालन, शोध कार्यों, शिक्षकों की उपस्थिति और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में ढिलाई की सूचनाएं मिल रही थीं। नए आदेश के तहत अब प्रत्येक विभाग को अपने यहाँ कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी, शैक्षणिक जिम्मेदारियों और कार्यभार का पूरा विवरण देना होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विभागीय गतिविधियों और शैक्षणिक कैलेंडर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.