नैनीताल, अप्रैल 21 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को एंटी ड्रग रैली निकाली। जिसे कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इससे पूर्व परिसर में आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। कुलपति प्रो. रावत ने कहा कि मादक पदार्थ जिंदगी के लिए जहर हैं, ड्रग इंसान के लिए अभिशाप है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इसके बाद अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय से आर्ट्स ऑडिटोरियम तक नशा मुक्त रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने 'नशा छोड़ो जीवन जोड़ो', 'नशे को ना जिंदगी को हां', 'नशा हटाओ भविष्य बचाओ', 'नशा मुक्त भारत खुशहाल भारत' के नारे लगाए और तख्तियों से लोगों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- शुरूआत से ही नशे से दूरी बनाना जरूरी : एसओ परिसर में नशा मुक्ति व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.