डीएसबी परिसर की महिला वॉलीबॉल टीम का चयन
नैनीताल, अक्टूबर 3 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता पांच अक्तूबर को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर, नैनीताल की महिला वॉलीबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में डीएसबी परिसर का प्रतिनिधित्व करेंगी। टीम में मोनिका चौहान, दीक्षा बिष्ट, जागृति पार्थ्याल, मानसी पांडेय, कविता धामी, सिमरन, अदिति भंडारी, मोनिका, रोशनी काठायत और दीक्षा जोशी का चयन किया गया है। इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रो. रजनीश पांडे, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. गगनदीप, डॉ. अशोक कुमार, अपूर्व बिष्ट, अनिता रावत समेत शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.