नैनीताल, अगस्त 25 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर की छात्र राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। छात्रसंघ अध्यक्ष करन सती ने काले झंडे का साथ छोड़कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सती के साथ करीब 50 अन्य छात्र-छात्राओं और समर्थकों ने भी एबीवीपी का दामन थामा। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर अधिवक्ता निखिल बिष्ट ने कहा कि सती और उनके समर्थकों के आने से परिसर में राष्ट्रवादी छात्र संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। वहीं एबीवीपी में शामिल होने के बाद छात्रसंघ अध्यक्ष करन सती ने कहा कि वे छात्र हित और परिसर के विकास के लिए अब एबीवीपी की विचारधारा के साथ मिलकर काम करेंगे। इस दौरान पंकज भट्ट, मोहित पंत, विकास जोशी, चेतन बिष्ट , तनि...