हल्द्वानी, जनवरी 4 -- हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम गौलापार में हुआ। उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी ने मैच का उद्घाटन किया। पहला मुकाबला एमबीपीजी कॉलेज और डीएसबी कैंपस नैनीताल के बीच खेला गया। इसमें डीएसबी कैंपस की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की, जबकि एमबीपीजी कॉलेज की टीम उप विजेता रही। इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.