नैनीताल, सितम्बर 11 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान विभाग के पांच विद्यार्थियों ने सीएसआईआर नेट में सफलता हासिल कर परिसर का नाम रोशन किया है। वनस्पति विज्ञान की छात्रा पूजा गुप्ता ने एमएससी के बाद नेट फॉर लेक्चररशिप में सफलता पाई। शोध छात्रा हीरा भट्ट ने भी लेक्चररशिप कैटेगरी में नेट पास किया। हीरा प्रो. अनिल बिष्ट के निर्देशन में शोध कर रही हैं। जंतु विज्ञान विभाग के एमएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र सूरज कुमार ने सीएसआईआर नेट-जेआरएफ में सफलता हासिल की है। लता नितवाल और भावना पांडे ने नेट की तीसरी कैटेगरी पीएचडी प्रवेश में सफलता प्राप्त की। यह भी पढ़ें- सीएसआईआर-यूजीसी नेट-जेआरएफ में लविवि का परचम, दो अभ्यर्थियों को मिली दूसरी रैंक छात्रों की सफलता पर कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. मनोज कुमार, ड...