नैनीताल, जुलाई 26 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में तीन छात्र-छात्राओं का चयन सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर वोडा केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कुंडली-सोनीपत में नियुक्ति हुई है। चयनित विद्यार्थियों में छात्रा जिज्ञासा बिष्ट, दिव्यांजलि राय और छात्र अभिषेक प्रसाद शामिल हैं। प्रो. नंद गोपाल साहू और कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, परिसर निदेशक प्रो. गीता तिवारी, उप निदेशक डॉ. पेनी जोशी, डॉ. जीबू साबू, डॉ. गिरीश खर्कवाल ने तीनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...