पटना, अप्रैल 13 -- गृह विभाग ने जगदीशपुर (भोजपुर) के पूर्व एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। उनपर जगदीशपुर में तैनाती के दौरान शाहपुर और जगदीशपुर थाना कांडों के अनुसंधान में अनियमितता, पक्षपातपूर्ण कार्रवाई और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। आरोप है कि मामलों के पर्यवेक्षण में उन्होंने समानता नहीं बरती और एक पक्षीय कार्रवाई की। रंजन वर्तमान में नालंदा में डीएसपी (रक्षित) पद पर तैनात हैं। गृह विभाग ने प्रथमदृष्टया उन्हें दोषी मानते हुए बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के तहत विभागीय कार्रवाई शुरू की है। उनको 15 दिन के भीतर लिखित जवाब देने का निर्देश दिया गया है। वहीं, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग डीएसपी काशी नाथ मांझी की सेवानिवृत्त के बाद पुन: दो साल के लिए संविदा पर निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.