डीएसपी व थानेदार के खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच
रांची, जून 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार के गृह विभाग ने थानेदार की गाड़ी से मौत व उस मामले में थानेदार के साथ-साथ डीएसपी की भूमिका पर जांच का आदेश दिया है। गृह सचिव के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच शुरू की है। मधुपुर के वर्तमान डीएसपी सत्येंद्र प्रसाद और मारगोमुंडा के तत्कालीन थानेदार तरुण बाखला के खिलाफ मोहिनी देवी नाम की महिला ने गृह सचिव से शिकायत की थी। महिला का आरोप है कि थानेदार ने शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने के दौरान उनके बेटे रोहित तुरी को चपेट में ले लिया था। जिससे रोहित की मौत हो गई थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग के दौरान डीएसपी सत्येंद्र प्रसाद के द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए कार्रवाई नहीं की गई। पांच पन्नों के आवेदन के आधार पर गृह विभाग ने डीजीपी को जांच संबंधी आदेश दिया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.