डीएसपी रोड से पिकअप वाहन हुई चोरी
गुमला, मई 20 -- गुमला प्रतिनिधि। गुमला शहर के डीएसपी रोड स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी राजकुमार अग्रवाल की पिकअप वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में राजकुमार अग्रवाल ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उनकी पिकअप वाहन सिसई रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के समीप श्रीश्याम स्टील के बाहर खड़ी थी। मंगलवार की रात करीब 2.20 बजे चोरों ने वाहन चोरी कर ली। बुधवार सुबह दुकान पहुंचने पर वाहन गायब मिला।इसके बाद वाहन मालिक ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच के दौरान कैमरे में कुछ संदिग्ध लोग चोरी की गई पिकअप वाहन को रांची की ओर ले जाते नजर आए।पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.