डीएसपी रैंक के अफसर के जिम्मे थी सुरक्षा व्यवस्था
मोतिहारी, जून 22 -- मोतिहारी। सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। कई लेयर की सुरक्षा जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्रों के भीतर प्रवेश की इजाजत दी गई। इसके लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी की थी। परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक्स टीम को लगाया गया था। इसमें पुलिस पदाधिकारी के साथ जवान शामिल थे। इसके अलावा उड़न दास्ता टीम भी बनाई गई थी, जो भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों के आसपास की गतिविधि पर नजर रख रही थी। जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी एडीएम, डीडीसी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की गई, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.