पटना, अगस्त 10 -- बिहार पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बने भारतीय क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप ने सोमवार को बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान दिया। डीजीपी विनय कुमार ने दोनों क्रिकेटरों का बिहार पुलिस परिवार में औपचारिक रूप से स्वागत किया। इस मौके पर आईजी (मुख्यालय) मनोज कुमार भी मौजूद रहे। गौर हो कि बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति (संशोधन) नियमावली, 2026 के तहत मुकेश कुमार और आकाश दीप की डीएसपी पद पर औपबंधिक नियुक्ति की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...