डीएसपी बनी शताक्षी का सम्मान
रिषिकेष, जून 6 -- तीर्थनगरी की बेटी शताक्षी शर्मा के पुलिस उपाधीक्षक पद पर चयन होने पर स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने उन्हें सम्मनित किया। उन्होंने शताक्षी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शनिवार को ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल शताक्षी शर्मा के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शताक्षी को पगड़ी पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शताक्षी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे ऋषिकेश क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं, और शताक्षी इसका प्रेरणादायक उदाहरण हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.