सासाराम, जुलाई 15 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सासाराम की नम्रता कुमारी ने डीएसपी पद पर चयनित होकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। नम्रता की इस उपलब्धि पर एचडीएफसी लाइफ सासाराम के एसोसिएट सर्कल हेड अरुण चौबे और सेल्स मैनेजर दुर्गा सिंह ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनकी सफलता की सराहना करते हुए कहा कि नम्रता ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...