डीएसपी प्रभात रंजन ने किया बैडमिंटन टूर्नामेंट की ट्रॉफी एवं पोस्टर का अनावरण
मुंगेर, मई 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में पहली बार शाइनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी द्वारा आयोजित स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट के पोस्टर एवं ट्रॉफी का अनावरण मंगलवार को यातायात डीएसपी प्रभात रंजन, राधा डेंटल केयर के डॉ. उदय शंकर तथा हीरो राजन ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। इस दौरान केक काटकर खिलाड़ियों के बीच खुशी साझा की गई। यह दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 23 एवं 24 मई को डीजे कॉलेज पीजी हॉस्टल के सामने स्थित शाइनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी परिसर में आयोजित होगा। प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.