साहिबगंज, अप्रैल 25 -- साहिबगंज। मुख्यालय डीएससी विजय कुमार कुशवाहा ने पुलिस पदाधिकारी व शहर के लोगों से साइबर क्राइम से बचने की अपील की है। शुक्रवार की दोपहर मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने कहा है कि साइबर अपराधी समय-समय पर अपने ट्रेंड बदल बदल कर लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। अगर कोई सीनियर बनकर अपने जूनियर से रुपये की मांग करता है तो फौरन इस पर अपने वरीय अधिकारी से संपर्क करें। बिना जाने, बिना सोचे समझे किसी को रुपये नहीं भेजना है। उन्होंने कहा कि अननोन फाइल एपीके या फिर अमीडेक्स जैसे फाइल को कभी क्लिक न करें। यह फाइल आपके मोबाइल में इंस्टॉल होते ही आपके मोबाइल की पूरी गतिविधि साइबर अपराधियों के पास पहुंच जाती है। यह भी पढ़ें- बिहार में 'पार्सल' के नाम पर मोबाइल हैक कर रहे ठग, एक कॉल करते ही खाली हो जाएगा आपका बैंक खाता वह उसका दुरुपय...