दुमका, दिसम्बर 15 -- मसलिया प्रतिनिधि। पुलिस उपाधीक्षक इकुड डुंगडुंग ने रविवार को मसलिया थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के सभी अभिलेखों का अवलोकन करते हुए पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों की समीक्षा की गई। डीएसपी श्री डुंगडुंग ने थाना दैनिकी, प्राथमिकी पंजी अन्य अभिलेखों की समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव बेहतर तरीके से करने की बात कही। डीएसपी श्री डुंगडुंग ने संबंधित सभी पंजियों को अपडेट करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही। मौके पर थाना प्रभारी राजेश रंजन,एसआई उमेश सिंकू,गौतम मांझी आदि मौजूद थे। फोटो-14दुमका-74,कैप्सन-मसलिया थाना में समीक्षा करते डीएसपी इकुद डुंगडुंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.