डीएसपी ने छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचाव के उपाय
गिरडीह, अगस्त 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। स्कॉलर बीएड कॉलेज बनहत्ती में गुरूवार को साइबर सेफ्टी विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भावी शिक्षकों को डिजिटल युग में होनेवाले साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, डेटा चोरी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता मुख्य पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय साइबर डीएसपी सह ट्रैफिक डीएसपी आर के राणा थे। उनके साथ सब इंस्पेक्टर जगरनाथ पान, बेंगाबाद थाना साइबर इंस्पेक्टर पुनीत कुमार, गुंजन कुमार एवं साकेत कुमार भी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला, डीएलएड प्रभारी डॉ. हरदीप कौर व अन्य प्राध्यापकों ने पुष्पगुच्छ देकर किया। दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्वागत भाषण में डॉ. शालिनी खोवाला ने कहा कि डिजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.