बिहारशरीफ, दिसम्बर 31 -- कतरीसराय, निज संवाददाता। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को स्थानीय थाना का निरीक्षण किया। उनहोंने थाना परिसर में साफ-सफाई को देखा। थाने के विभिन्न अभिलेखों और पंजियों की जांच की। उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा व अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर देते हुए वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करने का निर्देश दिया। लेखा और अभिलेख संधारण को सुव्यवस्थित व अपडेट रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक सुझाव भी दिये। मौके पर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, आदित्य कुमार, संजय सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, संजय दास, प्रसेनजीत चौधरी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.