भागलपुर, अप्रैल 18 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि एसएसपी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण, अवैध मादक पदार्थ व शराब बरामदगी को लेकर नगर डीएसपी 2 राकेश कुमार की अगुवाई में ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। डीएसपी ने बताया कि ललमटिया पुलिस के साथ वाहनों के सत्यापन कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट व अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई वाहनों के चालान भी काटे गए। इस तरह का अभियान आगे भी चलाने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.