पूर्णिया, अप्रैल 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।आय से अधिक सम्पत्ति मामले में घिरे किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के कुछ और करीबी आर्थिक अपराध इकाई की रडार पर हैं। फिलहाल डीएसपी समेत चार के पटना स्थित आर्थिक अपराध इकाई के थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ और संदिग्ध चेहरों पर ईओयू की नजर गई है। इनमें अधिकांश डीएसपी के रिश्तेदार एवं खास करीबी लोग हैं। खासकर वाहन एवं जमीन खरीद के मामलों में इनकी भूमिका को जांच के दायरे में रखा गया है। इओयू की टीम ने पूर्णिया स्थित निबंधन कार्यालय एवं परिवहन कार्यालय में इनकी सूची उपलब्ध कराकर उनकी विवरणी की मांग की है। दोनों ही जगहों पर टीम ने दर्ज प्राथमिकी में बनाए चारों आरोपियों समेत करीब आठ लोगों की सूची दी है। निबंधन कार्यालय से इन लोगों के विषय में जमीन ट्रांजे...