समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- विद्यापतिनगर। दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा का सरकारी मोबाइल नंबर हैंक कर रुपया ठगी करने की मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि उनके सरकारी मोबाइल पर मीडिया कर्मियों सहित कई लोंगो को साइबर ठगी वाले में मैसेज कर 25 हजार रुपये की मांग किया। उसके लिए उसने क्यूआर कोड भी भेजा। जिससे आम लोगो को सतर्क रहने की जरूरत है। इस बाबत डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया की उनका सरकारी मोबाइल नंबर हैंक कर लिया गया है। इस नंबर से किसी से भी पैसे की मांग करे या कोई मदद मांगे तो लोगो को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी गलत फहमी में नहीं आने की जरूरत है। इस तरह के ठगी से लोग बचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.