रांची, दिसम्बर 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में सोमवार से तीन दिवसीय युवा महोत्सव 'स्पंदन-2025' की शुरुआत हुई। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। उद्घाटन के अवसर पर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. सर्वोत्तम कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस उत्सव में छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने घोषणा की कि महोत्सव के अंतिम दिन श्रेष्ठ प्रतिभाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने भी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। 'स्पंदन' की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी होने वाले...