रांची, जून 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) ने स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया को जारी रखते हुए शनिवार को अधिसूचना जारी की। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के अंतर्गत पारंपरिक, स्ववित्तपोषित व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 16 जून निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विषयवार पहली मेधा सूची का प्रकाशन 26 जून को जारी किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का नाम सूची से हटा दिया जाएगा और उन्हें आगे की मेधा सूची में भी शामिल नहीं किया जाएगा। यह...