रांची, मार्च 14 -- रांची। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में लंबित मांगों को लेकर जारी कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को महत्वपूर्ण निर्णय के साथ समाप्त हो गई। कर्मचारियों की दोनों प्रमुख मांगों पर सकारात्मक पहल होने के बाद शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा की। कर्मचारियों ने यह हड़ताल एसीपी/एमएसीपी व संविदा कार्मचारियों का अनुबंध 11 करने की मांग को लेकर किया था। कर्मचारी संघ के महासचिव रोहित सिंह ने कहा कि नवनियुक्त कुलपति प्रो राजीव मनोहर के प्रयास और विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ लगातार संवाद के बाद कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि एसीपी/एमएसीपी भुगतान से संबंधित प्रस्ताव वित्त समिति में पारित हो चुका है। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सोमवार ...