रांची, मार्च 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने लंबित एसीपी/एमएसीपी भुगतान की मांग को लेकर अपना आंदोलन तेज करते हुए सोमवार से पूर्ण हड़ताल की शुरुआत कर दी। शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलन जारी रखा। संघ के महासचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकेतर कर्मचारियों ने पिछले 14 दिनों से कलमबंद आंदोलन चलाया, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई ठोस और सकारात्मक पहल नहीं किए जाने के कारण मजबूर होकर पूर्ण हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलनरत हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.