डीएसपीएमयू में विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
रांची, अप्रैल 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट अकादमी (जेएसएफडीए) की ओर से विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम- यूथ एम्पावरमेंट एंड स्किल्स (यस) की शुरुआत सोमवार को हुई। यह कार्यक्रम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि और रांची विवि के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में स्कूल ऑफ योगा के निदेशक डॉ आशीष कुमार झा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और योग व मानसिक संतुलन के महत्व पर बात की। वहीं, आर्ट ऑफ लिविंग की रिया तयाल ने जीवन प्रबंधन और तनाव नियंत्रण पर उपयोगी सुझाव साझा किए। मौके पर डॉ पीयूष मलपहाड़िया ने जेएसएफडीए की गतिविधियों और उद्देश्यों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में मनीष कुमार, रमेश सिंह उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.