डीएसपीएमयू में मेधा आधारित नामांकन होगा, वर्षांत में दीक्षांत समारोह की तैयारी
रांची, जून 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में ग्रीष्मावकाश के बाद पहले कार्यदिवस पर विश्वविद्यालय की अकादमिक और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में कुलपति प्रो राजीव मनोहर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, निदेशक और समन्वयक उपस्थित थे। कुलपति ने पूर्व में सौंपे गए कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और विभिन्न विभागों से संबंधित अद्यतन जानकारी प्राप्त की। इसके बाद नए शैक्षणिक सत्र के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। कुलपति ने स्पष्ट किया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय का प्रत्येक विभाग पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) प्रकाशित करेगा और उसी के आधार पर नाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.