रांची, अप्रैल 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने बुधवार को विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में स्नातक सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों को पढ़ाया। उन्होंने कक्षा में उपस्थित 40 विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स पाठ्यक्रम के अंतर्गत सेमी कंडक्टर विषय पर व्याख्यान दिया। कुलपति ने सुबह 10 से 11 बजे तक एक घंटे की कक्षा ली और विद्यार्थियों के साथ विषय पर संवाद भी किया। उन्होंने बताया कि वह इसे नियमित तौर पर अपनी प्राथमिकता के तहत कार्यशैली में समाहित करेंगे। पीआरओ डॉ राजीव सिंह ने बताया कि कुलपति ने कहा है कि सभी शिक्षक विवि की ओर से दिए गए प्रशासनिक पदों के दायित्व के निर्वहन के दौरान भी अपने विषय से संबंधित कक्षाएं लेना सुनिश्चित करें। उनका स्वयं का भी यह प्रयास होगा कि वह भौतिक...