रांची, अप्रैल 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की ओर से विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट सह इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन 21 अप्रैल को किया जा रहा है। उद्देश्य स्नातक व स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को रोजगार और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इसमें देश की अग्रणी कंपनियां- डेकाथलॉन, एचडीएफसी लाइफ और अमूल भाग ले रही हैं। डेकाथलॉन की ओर से- स्पोर्ट्स लीडर, पद के लिए भर्ती की जाएगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को 3.2 लाख से 4.2 लाख वार्षिक वेतन (सीटीसी) प्रदान किया जाएगा। इस पद के लिए विश्वविद्यालय के स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थी पात्र होंगे। खेल गतिविधियों में रुचि रखनेवाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसकी चयन प्रक्रिया...