रांची, अप्रैल 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं गुरुवार से शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में शुरू हुईं। परीक्षा का आयोजन दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक की पाली में किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के लगभग 1700 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा शुरू होने के उपरांत कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने नवनिर्मित एकेडमिक बिल्डिंग स्थित परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक परीक्षा कक्ष का भ्रमण कर संचालन व्यवस्था का सूक्ष्म अवलोकन किया। कुलपति ने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं जैसे- बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल और स्वच्छता का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर अनुशासन बनाए रखने और छात्रों की समस्...